फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Land survey done for indoor stadium in Lahar, report sent to directorate

Hamirpur (Himachal) News: लाहड़ में हुआ इंडोर स्टेडियम के लिए भूमि का सर्वे, निदेशालय भेजी रिपोर्ट

Fri, 01 Mar 2024 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य करने के लिए अब लाहड़ में भूमि का सर्वे किया गया है। पूर्व में जगह न मिलने के कारण विभागीय अधिकारियों को परेशानी हो रही थी लेकिन अब प्रशासन की ओर लाहड़ में पांच कनाल भूमि पर सर्वे के निर्देश जारी किए हैं। सर्वे कार्य के दौरान यदि विभाग को भूमि उपलब्धता हो जाती है तो शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 20 फरवरी के संस्करण में इस मसले को प्रमुखता से उठाया गया था। इसका विभाग और प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस सिलसिले में सर्वे रिपोर्ट खेल विभाग हमीरपुर की तरफ से निदेशालय को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में भूमि न मिलने से स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य के लिए मिले बजट के लैप्स होने का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गृह जिला हमीरपुर के दौरे के दौरान जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य करने की घोषणा की। निर्माण कार्य के लिए उन्होंने खेल विभाग को 35 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है लेकिन अब निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हमीरपुर शहर में एक भी जगह भूमि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी चार बार सर्वे कर चुके हैं लेकिन सर्वे के दौरान भूमि न मिलने से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। अब जिला प्रशासन ने विभाग को लाहड़ में पांच कनाल भूमि पर सर्वे करने के निर्देश जारी किए हैं लेकिन इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए 10 कनाल भूमि का होना आवश्यक है। भूमि न मिलना विभागीय अधिकारियों के लिए परेशानी बना हुआ है। स्टेडियम में खिलाड़ियों को वर्षभर खेल सुविधाएं मिलेंगी लेकिन भूमि उपलब्ध न होने और निर्माण कार्य शुरू होने से बजट की वापस होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यान:
लोक निर्माण विभाग को इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए 35 लाख की राशि भेज दी है। विभागीय अधिकारियों ने निर्माण कार्य को लेकर लाहड़ में सर्वे किया है। सर्वे की रिपोर्ट निदेशालय प्रेषित की गई है। स्टेडियम निर्माण होने से खिलाड़ियों को सभी खेल सुविधाएं मिलेंगी।

विवेक, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी हमीरपुर।

पूर्व ट्राला यूनियन के पास इंडोर स्टेडियम के निर्माण को लेकर भूमि चयनित की गई थी लेकिन भूमि कम होने से भूमि का चयन नहीं हो पाया। अब शहर में लाहड़ में भूमि का सर्वे किया जा रहा है। साइट फाइनल होते ही शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
संजय कटोच, एसडीओ लोनिवि हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed