फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kumar Sahil and Anuj Sharma made the audience dance on the third cultural evening

तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर कुमार साहिल और अनुज शर्मा ने नचाए दर्शक

Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kumar Sahil and Anuj Sharma made the audience dance on the third cultural evening
सुजानपुर होली मेले में प्रस्तुति देते कलाकार। -संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल और अनुज शर्मा ने अपने गानों पर दर्शकों को खूब नचाया। इससे पहले दिन के समय डॉग शो भी विशेष आकर्षण रहा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित डॉग शो में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा अन्य लोगों के अलग-अलग नस्ल के लगभग 80 कुत्तों ने भी शानदार करतब दिखाए। शो में पुलिस का जर्मन शैफर्ड डॉग आकर्षण का केंद्र रहा। डॉग शो के समापन पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने विभिन्न श्रेणियों के विजेता कुत्तों के मालिकों को पुरस्कार वितरित किए। स्मॉल कैटेगिरी में राजेंद्र धीमान के कुत्ते ने पहला, शकुंतला देवी के कुत्ते ने दूसरा और विनोद कुमार के कुत्ते ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लैब्राडॉर वर्ग में भी राजेंद्र धीमान के कुत्ते ने बाजी मारी। जबकि, कपिल और विनोद कुमार के कुत्ते ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इंग्लिश बिल टर्नर कैटेगिरी में आशीष के कुत्ते ने पहले दोनों स्थान झटके। रमेश ठाकुर का कुत्ता तृतीय रहा। पिटबुल वर्ग में स्वस्तिक अनमोल, शालिनी धीमान और रजनीश कुमार के कुत्ते पहले तीन स्थानों पर रहे। डोगो अर्जनटीनो वर्ग में मनदीप ठाकुर, सुभाष चंद और अनिल डोगरा, जर्मन शैफर्ड वर्ग में चंद्रेश शर्मा, कपिल कुमार और रश्मि उपाध्याय, बेस्ट एक्टिविटी में मदन लाल डोगरा और चंद्रेश शर्मा के डॉग्स पहले तीन स्थानों पर आए। डॉग शो के निर्णायक मंडल में डॉ. संदीप पाटिल, डॉ. हितेश जसवाल और डॉ. पंकज लखनपाल शामिल रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम सुजानपुर हरीश गज्जू, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. हर्ष महाजन, डॉ. सतीश वर्मा, विश्वदीप ठाकुर, अनिल ठाकुर, यजुवेंद्र शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed