{"_id":"69c23769193257c6a80c5d2b","slug":"kullu-tree-falls-on-trainee-at-ssb-shamshi-death-confirmed-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एसएसबी शमशी में प्रशिक्षु पर गिरा पेड़, मौत; राजस्थान का रहने वाला था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एसएसबी शमशी में प्रशिक्षु पर गिरा पेड़, मौत; राजस्थान का रहने वाला था मृतक
Tue, 24 Mar 2026 12:34 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:34 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में राजस्थान पुलिस के प्रशिक्षु के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र शमशी में प्रशिक्षण पर आए राजस्थान पुलिस के एक जवान पर पेड़ गिरा है। हादसे में घायल जवान की मौत हो गई है। जवान एसएसबी केंद्र में प्रशिक्षण पर आया हुआ था। यहां इन दिनों राजस्थान पुलिस के 494 जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे इंडोर कक्षा की ब्रेक हुई तो जवान टायलेट आदि करने के लिए जा रहे थे। इस बीच तेज हवा होने के कारण एक पापुलर का बड़ा सा पेड़ जड़ से टूटा और राम सेनी 23, पुत्र मदन सेनी निवासी साखुन, तहसील डूडू, जिला जयपुर, राजस्थान के उपर जा गिरा। इसके बाद हादसे में घायल जवान को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने अधिकार में लिया। छानबीन करने के दौरान मृतक के सिर, दाहिनीं टांग व पेट में चोटें लगना पाई गई। इसके बाद पुलिस ने शमशी में सहायक कमाडेंट एसएसबी शमशी और मृतक के साथ चले जवान के व्यान कलमबंद किए। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन