फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kuldeep and Maithali Thakur in Pahari Music Festival himachal

Hamirpur (Himachal) News: पहाड़ी संगीत महोत्सव में कुलदीप और मैथली ठाकुर ने जमाया रंग

Tue, 05 Mar 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Mar 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पहाड़ी संगीत महोत्सव का ग्रैंड फिनाले सोमवार को हमीरपुर मुख्यालय में हुआ। सेक्टर स्तर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तर के इस ग्रैंड फिनाले में नाटी किंग कुलदीप शर्मा और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी गानों पर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ग्रैंड फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, नरेंद्र अत्री सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता एक अपने आप में अनूठी पहल है। इसमें हमीरपुर की 15,000 महिलाओं ने हिस्सा लिया है। पहाड़ी संस्कृति को बचाने के लिए महिलाओं की यह अच्छी पहल की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मैथिली ठाकुर गा रही थीं तो हमारी माताओं बहनों ने उनके साथ खूब गाया और नृत्य किया। लगता है कि ऐसे कार्यक्रम बार-बार करवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed