{"_id":"68e4164913c2de4c57068d77","slug":"kavita-and-ankesh-won-the-police-badminton-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-169218-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कविता और अंकेश ने जीती पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कविता और अंकेश ने जीती पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता
Tue, 07 Oct 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंडोर स्टेडियम हमीरपुर में प्रथम जिला स्तरीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 50 पुरुष और 20 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। कविता ने महिला वर्ग और अंकेश ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता। अंजना और कविता ने महिला वर्ग में युगल खिताब जीता। साबिर और दीपक ने पुरुष वर्ग में युगल खिताब जीता, जबकि मिश्रित युगल में कंकज और उनकी पत्नी सुनीता विजेता रहीं। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि यह आयोजन पुलिस अधिकारियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया गया था। संवाद
विज्ञापन