फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Karwa Chauth... Women are competing to get mehndi applied, Rajasthani designs are gaining craze.

Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ...महिलाओं में मेहंदी लगवाने की मची होड़, राजस्थानी डिजाइन का बढ़ा क्रेज

Tue, 07 Oct 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 07 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth... Women are competing to get mehndi applied, Rajasthani designs are gaining craze.
हमीरपुर में स्थित आईटीआई में मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची महिलाओं को मेहंदी लगाते हुए प्रशिक्षु
हमीरपुर। करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में हमेशा मेहंदी लगाने का रुझान रहा है। इसी के चलते बाजार में महिलाओं के लिए मेहंदी के विभिन्न डिजाइन उपलब्ध हैं, जिनमें महिलाओं को राजस्थानी डिजाइन काफी लुभा रहा है। वहीं, दुल्हा-दुल्हन के डिजाइन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मेहंदी लगाने वाले लोग डिजाइन के अनुसार महिलाओं से मेहंदी के दाम वसूल रहे हैं। बाजार में मेहंदी लगाने के 100 रुपये से लेकर 800 रुपये तक लिए जा रहे हैं। वहीं, मेहंदी की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। इसके अलावा महिलाएं आईटीआई में प्रशिक्षु युवतियों से भी मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ व्रत को लेकर अब मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन बनवाने लिए पहुंच रही हैं। शहर में ब्यूटी पार्लर के अलावा सड़क किनारे मेहंदी लगाने के लिए बैठे लोगों के पास महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। हालांकि, साेमवार को बारिश के चलते इन मेहंदी लगाने वाले लोगों को निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आईटीआई में प्रशिक्षु युवतियां निशुल्क मेहंदी लगा रही हैं। इससे उनकी जहां एक तरफ प्रैक्टिस हो रही है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं की भी बचत हो रही है। महिलाओं का कहना है कि करवाचौथ व्रत को अभी तीन दिन हैं, लेकिन घर के कार्यों में अधिक व्यस्तता के चलते वह अभी से मेहंदी लगवा रही हैं।

वहीं, मेहंदी लगाने वाले रजत का कहना है कि मेहंदी के डिजाइन के अनुसार अलग-अलग दाम तय किए गए हैं। इसमें एक हाथ में साधारण डिजाइन लगवाने का 100 रुपये वसूल किया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग डिजाइन के दाम 800 रुपये तक निर्धारित किए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह लोग दुकान में मिलने वाली मेहंदी की कीप से अधिक दिल्ली से खुली मेहंदी मंगवा रहे हैं और यहां पर तैयार कर रहे हैं। इनका मानना है कि यह अच्छी गुणवत्ता में मिलती है।

हमीरपुर में स्थित आईटीआई में मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची महिलाओं को मेहंदी लगाते हुए प्रशिक्षु

हमीरपुर में स्थित आईटीआई में मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची महिलाओं को मेहंदी लगाते हुए प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed