फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kangu school won two medals in judo

Hamirpur (Himachal) News: जूडो में कांगू स्कूल ने जीते दो पदक

Mon, 15 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे आदित्य
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी

कांगू/धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कांगू के खिलाड़ियों ने जूडो में परचम लहराया है। प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र आदित्य ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है। आदित्य ठाकुर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल प्रवक्ता एवं जूडो कोच संजीव कटोच ने कहा कि राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शिमला स्थित इंदिरा गांधी इंडोर खेल परिसर में हुई। प्रतियोगिता में हमीरपुर की टीम की तरफ से स्कूल के दस लड़कों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया।


इसमें आदित्य ठाकुर ने (81 किग्रा) भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर हिमाचल प्रदेश की टीम में राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। वहीं, निखिल कुमार ने 55 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्या शकुंतला पटियाल, जूडो प्रशिक्षक एवं प्रवक्ता संजीव कटोच सहित समस्त स्टाफ ने बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाठशाला से अब तक पांच बच्चे जूडो में हिमाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व कर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता का हिस्सा बन चुके हैं। प्रधानाचार्य ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed