{"_id":"66f414305e59456d4902116a","slug":"kangoo-school-winner-in-judo-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136856-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद समाप्त, जूडो में कांगू स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद समाप्त, जूडो में कांगू स्कूल विजेता
Thu, 26 Sep 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में बुधवार को अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने शिरकत की। प्रतियोगिता में जिला के 55 स्कूलों के करीब 525 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खिलाड़ियों ने चैस, भारतोलन, फुटबाल, हॉकी, हैंडबाल, कुश्ती, बॉक्सिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यहां से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हॉकी में नादौन बाल स्कूल विजेता और गौना करौर उपविजेता रहा है। हैंडबाल में सनाही विजेता और मझेली स्कूल उपविजेता, फुटबाल में हैप्स हीरा नगर विजेता और हैप्स विकास नगर उपविजेता, जूडो में कांगू स्कूल विजेता और ऊहल उपविजेता बना।
वेट लिफ्टिंग में लंबलू स्कूल विजेता और बोहणी स्कूल उपविजेता रहा है। चेस में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर विजेता रहा है। मुख्यातिथि रजनी शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। आज खेल में अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान एडीपीओ राकेश कुमार, प्रतियोगिता के समन्वयक राकेश कुमार, सहायक समन्वयक सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।