{"_id":"6969387108941c5a1c0266a7","slug":"judo-training-camp-starts-today-in-girls-school-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-180268-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल में आज से जूडो का प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल में आज से जूडो का प्रशिक्षण शिविर शुरू
Fri, 16 Jan 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अंडर-17 राष्ट्र स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 जनवरी तक मणिपुर में होगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए 16 जनवरी से कन्या स्कूल हमीरपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा।
शिविर में छह कोच 19 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। शिविर में छात्र वर्ग के 10, जबकि छात्रा वर्ग की नौ खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रशिक्षण के बाद दोनों समूहों की टीमें एक साथ 19 जनवरी को प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगी। प्रशिक्षण के दौरान छात्र वर्ग के खिलाड़ी बाल स्कूल, जबकि छात्राएं कन्या स्कूल में रहेंगी।
राष्ट्र स्तरीय टीम में छात्रा वर्ग से प्रिया, तनवी, सोनिया, अंकिता ठाकुर, श्रुति कौशल, काव्यांशी, जन्नत दत्ता, महक और शगुन कौशल जबकि छात्र वर्ग की टीम में सौरव, सारांश, प्रिंस कुमार, शुभम, निखिल, शिवांश, आदित्य शर्मा, यचित चौधरी, हर्ष शर्मा और अंशुल जसवाल को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सहायक खेल शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया गया है।