फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   jill parshid and panchyat smiti result declered today

जिप और पंचायत समिति में किसका कितना जनाधार, आज चलेगा पता

Thu, 21 Jan 2021 06:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का भविष्य वीरवार को मतदान के बाद मतपेटियों में कैद हो गया है। इन चुनावों में प्रत्याशियों की जीत और हार का फैसला शुक्रवार को होगा। जिला परिषद के सभी 18 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं। बीड बगेहड़ा वार्ड से खुद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा कुछ वार्डों पर वामपंथियों ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के बहाने भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ओर से जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इन प्रत्याशियों की हार और जीत के बहाने राजनीतिक दलों की जनता के बीच पकड़ का भी आकलन हो जाएगा। सुजानपुर वार्ड की चार सीटों पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा, बड़सर की चार सीटों पर कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, नादौन में विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भोरंज में भाजपा विधायक कमलेश कुमारी और हमीरपुर में भाजपा के ही विधायक नरेंद्र ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का भारी दबाव है।
विज्ञापन

इन चर्चित प्रत्याशियों से पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुमन भारती और जिला भाजपा महामंत्री हरीश शर्मा दोनों बीडीसी के नारा नालटी वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष होशियार सिंह जंगलरोपा वार्ड से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, भाजपा जिला महामंत्री अभयवीर सिंह लवली जिला परिषद के धिरड वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। इस वार्ड से पवन कुमार और संजीव शर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं। पवन कुमार पूर्व में भोरंज से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि, संजीव शर्मा की धर्मपत्नी निवर्तमान में इस वार्ड से जिप सदस्य हैं। वहीं, जिला परिषद के बीड बगेहड़ा वार्ड से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा चुनाव लड़ रहे हैं। दांदडू जिप वार्ड से युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार और कांग्रेस के पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा की पत्नी अरविंद कौर रानी तो अणु वार्ड से भाजपा नेत्री बीना कपिल चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़सर विस क्षेत्र में भाजपा के बागी बिगाड़ सकते हैं खेल
विधानसभा क्षेत्र बड़सर की चार जिला परिषद सीटों पर भाजपा के चार और कांग्रेस के चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं लेकिन, इन चारों वार्डों से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने भी अपने चार प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं। इन वार्डों में कांग्रेस के बजाय जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर के प्रत्याशियों की जीत और हार पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। मुकाबले काफी रोमांचक रहेंगे, क्योंकि बागी कइयों का खेल बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed