{"_id":"611415bb8ebc3e2f6a134250","slug":"jewelery-worth-15-lakhs-blown-in-majhog-sultani-hamirpur-hp-news-sml380074026","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोग सुलतानी में उड़ाए 15 लाख के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोग सुलतानी में उड़ाए 15 लाख के आभूषण
विज्ञापन
मझोग सुलतानी में उड़ाए 15 लाख के आभूषण
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत मझोग सुलतानी में शातिरों ने एक घर में घुसकर पंद्रह लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने इस बारे में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह मझोग सुल्तानी के गांव मझोट की रहने वाली है। उनके पति शिमला में काम करते हैं। वह बीते माह अपने मायके गई थी। बुधवार को जब वह वापस अपने घर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा था। कमरे के भीतर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि शातिर उनके गहने और कुछ नकदी चुरा ले गए हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि महिला ने गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।