फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JE misbehaved with people who came with complaint, took off clothes in office

Hamirpur (Himachal) News: जेई ने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से किया दुर्व्यवहार, कार्यालय में उतार दिए कपड़े

Sat, 15 Jun 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
नशे में बताया जा रहा बिजली बोर्ड का जेई, लोगों की शिकायत पर मौके पर किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजली न होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे लोग, नशे की जांच के लिए सैंपल लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा/नादौन (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल नादौन के तहत धनेटा स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय में एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) ने बिजली न होने की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों और अपने सीनियर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक जेई नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेई को गिरफ्तार कर लिया है। नशे की जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता अमन, शीतल और अनिल कुमार शनिवार को बिजली न होने की शिकायत करने बिजली बोर्ड धनेटा के कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने कनिष्ठ अभियंता से भीषण गर्मी में बिजली न होने के बारे में बात की। इस पर कनिष्ठ अभियंता गुस्सा गए और दुर्व्यवहार करने लग पड़े। शिकायतकर्ताओं ने जब जेई के नशे में होने की बात की तो वे गाली-गलौज पर उतारू हो गए। यही नहीं जेई ने कार्यालय में ही कपड़े उतार दिए। परेशान होकर लोगों ने अपनी बात विभाग के सहायक अभियंता सुशील कुमार शर्मा से की। उन्होंने भी जेई को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और सीनियर के साथ भी दुर्व्यवहार किया। उनको अपनी ऊंची पहुंच होने की धौंस जमाई। घटना का पता चलने पर स्थानीय ग्रामीण भी बिजली बोर्ड के कार्यालय में पहुंच गए। इन्हें भी कनिष्ठ अभियंता ने धमकाया। इसके बाद ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने धनेटा पुलिस चौकी को इसकी शिकायत की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने जेई को गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल करवाकर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस बारे में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी अपने सहयोगियों के साथ गाली गलौज करता है। वहीं, अधिशाषी अभियंता अनिल चौधरी ने कहा कि उनको भी बोर्ड के एसडीओ ने कर्मचारी के व्यवहार के बारे में बताया। इस पर उन्होंने एसडीओ धनेटा को कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध पुलिस में शिकायत करने और मेडिकल करवाने को कहा। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी नादौन बाबू राम ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed