फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   jbt tranie takes classes

अध्यापकों की गैर मौजूदगी में जेबीटी प्रशिक्षु लेंगे कक्षाएं

Thu, 26 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 26 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर। अब पंचायत चुनावों के दौरान अध्यापकों की ड्यूटी लगने के बाद भी छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। जिला में जेबीटी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु छात्रों की कक्षाएं लेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। पंचायत चुनावों में ड्यूटी के दौरान जेबीटी प्रशिक्षुओं को अभ्यास के लिए स्कूलों में भेजा जाएगा। वर्तमान में जिला में करीब 450 प्रशिक्षु जेबीटी प्रशिक्षण ले रहे हैं। फील्ड वर्क के लिए इन्हें दिसंबर माह में स्कूलों में भेजा जाएगा। जिसके चलते यह प्रशिक्षु ड्यूटी पर गए अध्यापकों की कमी को पूरा करेंगे। प्रेरणा अभियान के तहत उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनावों के दौरान छात्रों की पढ़ाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


जेबीटी प्रशिक्षुओं पढ़ाने का अभ्यास इन स्कूलों में करेंगे। जिससे छात्रों की पढ़ाई सुचारु रहेगी। बैठक में डाइट प्रधानाचार्य जगदीश कौशल व उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर स्कूलों में जेबीटी को भेजा जाएगा। जेबीटी प्रशिक्षुओं को सुविधानुसार उनके पंसदीदा स्कूल में अभ्यास के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबीटी को अभ्यास के लिए दिसंबर में स्कूलों में भेजने का मुख्य उद्देश्य प्रेरणा अभियान को सुचारु  रखना है। जिससे छात्रों के लर्निंग लेवल में कमी न आए व अभिभावकों का विश्वास भी बना रहे। जगदीश कौशल ने गैर सरकारी कालेजों के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे अपने अधीन जेबीटी करने वाले छात्रों के पसंदीदा स्कूल सहित नाम भेजें। जिससे जेबीटी प्रशिक्षुओं को सुविधा के अनुसार स्कूल आवंटित किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed