फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JBT trainees will teach children in schools with less teachers

कम शिक्षकों वाले स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे जेबीटी प्रशिक्षु

Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कम शिक्षकों वाले प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी प्रशिक्षु पढ़ाएंगे। विभाग ने अस्थाई व्यवस्था कर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं को पढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इससे उनकी इंटर्नशिप भी होगी और विद्यार्थियों की एफए वन परीक्षा की तैयार भी की जा सकेगी। जिले के 416 प्राथमिक स्कूलों में से 168 स्कूल एक-एक अध्यापक के सहारे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए सूक्ष्म कार्यशालाएं भी आयोजित की गई हैं। जेबीटी प्रशिक्षु 112 दिन बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी करवाएंगे। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग अंतिम वर्ष के जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसमें प्रशिक्षुओं 16 सप्ताह तक स्कूलों में पढ़ाकर अनुभव हासिल करते हैं। अब तक प्रशिक्षु आठ किलोमीटर के दायरे में ही इंटर्नशिप करते थे। इस बार दूरी का दायरा बढ़ाया गया है। अब जहां भी शिक्षकों की संख्या कम और बच्चे अधिक हैं, वहां इन्हें भेजा जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षु अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे।

जेबीटी प्रशिक्षुओं को विशेषकर उन स्कूलों में भेजा है जहां पर विद्यार्थियों की संख्या अधिक और शिक्षक महज एक-एक है। इन प्रशिक्षुओं के विद्यालय जाने से शिक्षकों को आसानी होगी। इससे प्राथमिक शिक्षा की नींव भी मजबूत होगी।
धर्मपाल चौधरी, प्रधानाचार्य, डाईट हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed