फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   iti rail student awarded

आईटीआई रैल के मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित

Fri, 24 Jan 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
iti rail student awarded
आईटीआई रैल में मेधावियों को सम्मानित करतीं एसडीएम। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस/नादौन (हमीरपुर)। आईटीआई नादौन स्थित रैल में दीक्षांत और पूर्व छात्र पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम नादौन किरण भड़ाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, मुकेश कुमार ने विशेष अतिथि के रूप में समारोह में भाग लिया। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने बताया कि इस समारोह में राज्य में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 17 परीक्षार्थियों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड के माध्यम से प्रथम को 3100 रुपये, गोल्ड मेडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट, द्वितीय को 2100, सिल्वर मेडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट, तृतीय को 1100 रुपये ब्रांज मेडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र अपने जीवन में कड़ी मेहनत करें और सफलता की सीढ़ियां चढ़ें। प्रधानाचार्य ने बताया कि इसके अलावा प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा एवं अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस संस्थान को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से अडॉप्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed