फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Items of daily use affected by farmer movement

Hamirpur (Himachal) News: किसान आंदोलन से रोजमर्रा इस्तेमाल की वस्तुएं प्रभावित

Thu, 15 Feb 2024 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
रेडिमेड गारमेंट्स और दवाइयों की सप्लाई पर भी असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दिल्ली और हरियाणा में किसान आंदोलन ने हिमाचल प्रदेश की रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति पर असर डाला है। इससे प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से लेकर निर्माण कार्यों की वस्तुओं पर भी असर देखने में मिला है। दिल्ली से रेडिमेड गारमेंट्स, दवाइयों और डेली नीड्स की वस्तुएं जिला हमीरपुर नहीं पहुंच पा रही हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट में कई बार पता करने के बाद भी उनका सामान जिले में नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों की रोज के जरूरतों पर बुरा असर देखने में आ रहा है। वहीं, सरकारी क्षेत्र की सप्लाई चेन कुछ हद तक प्रभावित हुई है लेकिन शाहबाद रूट से गाड़ियों से सप्लाई पहुंच रही है। राज्य निगम आपूर्ति की सप्लाई इन रूटों के माध्यम से आ रही है।

बाक्स
नादौन चौक के पास डेली नीड्स की दुकान करने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन से उनकी दूध ,दही, मक्खन और आइसक्रीम की सप्लाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्हें बार-बार आपूर्ति करने के लिए दुकानदारों केे फोन आ रहे हैं लेकिन वस्तुएं नहीं होने से उन्हें अपने आर्डर पेंडिंग करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
जिला हमीरपुर के नादौन चौके पर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग करने वाले सौरव कुमार ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन से वीरवार को एक भी टिकट बुक नहीं हो पाई है। इससे उनके व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दवाइयों के सप्लाई करने वाले हरीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली से आने वाले दवाइयों के आर्डर उन्होंने अभी बुक नहीं करवाए हैं लेकिन इस हड़ताल से उनकी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
बाक्स
नादौन चौक के पास जूतों की दुकान करने वाले स्वरूप कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में दिल्ली से आने वाली जूतों की सप्लाई पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है।


बाक्स
हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि दिल्ली में किसान आंदोलन से उनकी सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। गाड़ियों को वाया शाहबाद होकर निकाला जा रहा है। इससे उनकी राशन सप्लाई नियमित रूप से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed