फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   It is mandatory to register animals on the India Livestock Portal.

Hamirpur (Himachal) News: भारत पशुधन पोर्टल पर पशुओं का पंजीकरण करना अनिवार्य

Mon, 19 Jan 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 19 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गोशाला-गोसदनों में रखे पशुओं का भारत पशुधन पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीकरण वाले पशुओं पर किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन (एनडीएलएम) के तहत पशुओं का पंजीकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गोसदन संचालन में पारदर्शिता लाना और मवेशियों का सही डाटा एकत्रित करना है। सरकार ने भारत पशुधन पोर्टल बनाया है। गोशाला में रखने वाले पशुओं का पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। इस बारे में गोसदन संचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। गोशाला में लावारिस पशु लाने पर उसका पंजीकरण सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में करीब 25 गोशाला-गोसदन हैं। यहां पर करीब 2100 पशु हैं। प्रत्येक पंजीकृत पशु पर हर महीने 1200 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही सरकार की ओर से प्रति पशु पालने को लेकर दी जाने वाली सहायता राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पहले गोसदन संचालकों को एक पशु पर प्रति महीने 700 रुपये की सहायता राशि देती थी। अब इसे बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया गया है। ऐसे में जिन गोसदनों में अभी तक पशुओं का पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द भारत पशुधन पोर्टल पर विवरण दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।


कोट

गोशाला-गोसदनों में पशुओं को आश्रय देते समय उनका भारत पशुधन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकृत पशुओं को सरकार की ओर से सहायता राशि नहीं दी जाएगी। -सतीश कपूर, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article