{"_id":"6adfb5ec9779ae8dd205705b","slug":"it-is-essential-to-provide-better-opportunities-to-players-anurag-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-213441-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को बेहतर \nअवसर देना जरूरी : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देना जरूरी : अनुराग
Tue, 27 Oct 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश को खेलों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना जरूरी है।
यह बात हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर हिमाचल प्रदेश रग्बी टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से संवाद के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खेलों के विकास के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संगठनों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में खिलाड़ियों की समस्याओं, प्रशिक्षण सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में रग्बी प्रतिभाओं की पहचान, चयन प्रक्रिया में सुधार और प्रशिक्षण पद्धतियों को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख चंद्र मोहन शर्मा, कोच धर्मेंद्र चौधरी, मैनेजर त्रिशला देवी और विजय कुमारी सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद