फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Iron shuttering stolen in Mansai, accused caught in Badsar

Hamirpur (Himachal) News: मनसाई में लोहे की शटरिंग चुराई, बड़सर में धरे आरोपी

Thu, 09 Nov 2023 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मनसाई गांव में सड़क किनारे निर्माणाधीन नाली पर लगाई गई लोहे की बड़ी शटरिंग प्लेटों की चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले को धनेटा पुलिस ने बड़सर पुलिस के सहयोग से एक ही दिन में सुलझा लिया है। मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए नादौन पुलिस की सूचना पर बड़सर थाना पुलिस ने एक नाके के दौरान ट्राले में ले जाई जा रही लोहे की प्लेटों सहित तीन लोगों को पकड़कर धनेटा पुलिस के हवाले किया है। मनसाई गांव में सड़क किनारे पक्की नालियां बनाने के लिए ठेकेदार सुरेंद्र ने लोहे की शटरिंग प्लेट लगवाई थी।
विज्ञापन



दो दिन पूर्व रात के समय आरोपियों ने लोहे की बड़ी प्लेट चुराई और फरार हो गए। पता चलते ही सुरेंद्र ने इसकी सूचना धनेटा पुलिस को दी। धनेटा पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों को अलर्ट कर दिया। बड़सर पुलिस ने भी रात को नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान बड़सर पुलिस में गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। इसमें रखी पुलिस को लोहे की प्लेट बरामद हो गई और इनको ले जा रहे तीन लोगों को भी पकड़ लिया। आरोपियों को सूचना के बाद मौके पर पहुंची धनेटा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में ट्राला चालक राजकुमार तथा अंकु निवासी टौणी देवी सहित मनसाई गांव के ही स्थानीय निवासी अभिषेक को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed