फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   IPD of District Ayurvedic Hospital closed

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की आईपीडी बंद

Sun, 11 Apr 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
IPD of District Ayurvedic Hospital closed
IPD of District Ayurvedic Hospital closed
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में अब मरीजों को दाखिल होने की सुविधा नहीं मिलेगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बढ़ रहे कोरोना मरीजों के लिए जिला प्रशासन ने आयुर्वेदिक अस्पताल के पुराने भवन के एक फ्लोर को जिला कोविड हेल्थ सेंटर बना दिया है और यहां कोरोना के मरीज दाखिल किए जा रहे हैं। जबकि, यहां आईपीडी (इन पेशेंट डिपार्टमेंट) में उपचार ले रहे मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले आयुर्वेदिक अस्पताल के नए भवन में जिला कोविड हेल्थ सेंटर चल रहा था। इस कारण आयुर्वेदिक अस्पताल की ओपीडी भी 250 से गिरकर 50 तक रह गई थी।
विज्ञापन

अब ओपीडी भवन की ऊपरी मंजिल को भी जिला कोविड हेल्थ सेंटर बनाने से मरीजों का डर और बढ़ गया है। आयुर्वेदिक भवन परिसर में कोरोना मरीजों के दाखिल होने के चलते लोग यहां आने से डर रहे हैं। उपायुक्त ने आठ अप्रैल को कोरोना की दूसरी लहर में बढ़े मरीजों की संख्या को देखते हुए पुरानी भवन की चौथी मंजिल को जिला कोविड हेल्थ सेंटर बनाने की अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही इस मंजिल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को सुपुर्द करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद से आयुर्वेदिक अस्पताल में आईपीडी सेवा बंद कर दी गई हैं और यहां कोरोना मरीजों को रखा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि डीसीएचसी के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल की चौथी मंजिल के ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ रही है और इसके चलते यहां 15 बेड की सुविधा है। आयुर्वेदिक अस्पताल की एमएस डॉक्टर पूनम शर्मा ने कहा कि कोरोना के प्रभाव के चलते संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों उपायुक्त के आदेश प्राप्त हुए थे। जिसके चलते कुछ समय के लिए आईपीडी को बंद रखा गया है। जैसे ही कोरोना का प्रभाव कम होगा। आईपीडी को पहले की तरह सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आयुर्वेदिक अस्पताल की आईपीडी चालू रखने की मांग
रंगस (हमीरपुर)। आयुर्वेदिक अस्पताल की आईपीडी को बंद करने से यहां उपचार करवाने वाले क्षेत्र के मरीजों में रोष पनप रहा है। वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य मरीज अपना उपचार करवाने इस अस्पताल में आते हैं। इनमें से कइयों को आपातकाल की स्थिति में दाखिल भी करना पड़ता है, लेकिन वर्तमान में मरीज इस सुविधा से वंचित हो रहे हैं।

उपचार करवाने वाले लोगों में रामचंद, ब्रह्म दास, रघुवीर सिंह, विधि चंद, विमला देवी, केसरी देवी तथा शीला देवी एवं अन्य कई वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीजों को समर्पित कोविड केयर सेंटर सलासी तथा अन्य कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाए तथा इस अस्पताल की आईपीडी को पहले की तरह चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed