फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Investigation of misbehave with consumer starts

ग्राहक से दुर्व्यवहार मामले की जांच शुरू

Thu, 12 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Thu, 12 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation of misbehave with consumer starts
डाकघर विभ्‍ााग - फोटो : demo pic

उपमंडल नादौन डाकघर में पहुंचे डाक विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार ने कोहला के बीडीसी अजय कुमार चिंटू की एक कर्मचारी की शिकायत के मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मनोज कुमार ने इस बारे में शिकायतकर्ता अजय कुमार चिंटू और वहां मौजूद कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए।

विज्ञापन


चिंटू ने 8 अप्रैल 2016 को केंद्रीय संचार एवं टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद को नादौन डाकघर के कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। इसकी प्रतियां पोस्टमास्टर जनरल शिमला, सीनियर सुपरिटेडेंट पोस्ट ऑफिस हमीरपुर और नादौन डाकघर के सब पोस्ट मास्टर को भी भेजी थी। शिकायत में कहा था कि जब वह रजिस्ट्रियां करवाने के लिए नादौन डाकघर में गए तो काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने रजिस्ट्री करवाने की राशि के लिए अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। रजिस्ट्री करवाने से मना कर उन्हें काउंटर से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन


इसकी वजह से भीड़ एकत्रित हो गई और कर्मचारी के अशोभनीय व्यवहार से शिकायतकर्ता को काफी धक्का लगा। उन्होंने कर्मचारी के खिलाफ ड्यूटी में कोताही बरतने तथा ग्राहक से दुर्व्यवहार करने पर विभागीय कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने निरीक्षक मनोज कुमार को जांच पड़ताल के निर्देश दिए हैं। निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान लिए गए हैं। उन्हें आला अधिकारियों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed