{"_id":"6532d4d5add2dd25e102cab4","slug":"investigation-intensified-on-private-institute-implicated-in-fake-certificate-case-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11704-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फर्जी सर्टिफिकेट मामले के आरोपों में फंसे निजी संस्थान पर जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फर्जी सर्टिफिकेट मामले के आरोपों में फंसे निजी संस्थान पर जांच तेज
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिला कांगड़ा के देहरा क्षेत्र में पिछले दिनों फर्जी सर्टिफिकेट मामले के आरोपों में फंसे एक निजी संस्थान की जांच की आंच अब नादौन तक पहुंच गई है। वर्ष 1995 से 2021 तक चले इस संस्थान पर आरटीआई में हुए खुलासे के बाद फर्जी सर्टिफिकेट देने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता कंचन कुमारी के अनुसार अगर गहनता से जांच हो तो इस मामले में कई लोग फंस सकते हैं।
कुछ लोगों को सरकारी नौकरी तक मिल चुकी है। नादौन में भी इस तरह के कुछ मामले बताए जा रहे हैं। पूर्व में बीडीओ नादौन की ओर से भी उस समय मिली शिकायत के बाद जांच आरंभ की गई थी। वहीं, जांच के दौरान यह भी पाया गया था कि तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से देहरा क्षेत्र में संबंधित संस्थान को प्रशिक्षुओं को कोई मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट देने का अधिकार नहीं दिया गया था। अब ताजा घटनाक्रम में उपायुक्त हमीरपुर की ओर से एसडीएम नादौन को पत्र भेजकर मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।