फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   invesigation

कोरोना के नाम पर महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में जांच शुरू

Fri, 12 Jun 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में महिला से कोरोना के नाम पर वेटरनरी चिकित्सक के कथित दुर्व्यवहार मामले की जांच प्रशासन स्तर पर पूरी हो गई है। जांच अफसर पशु चिकित्सा अधिकारी केएल शर्मा ने इस मामले में शिकायतकर्ता महिला उर्मिला देवी, पशु चिकित्सक, पंचायत प्रधान तथा उपप्रधान के बयान दर्ज किए हैं। जांच अधिकारी आरोपी पशु चिकित्सक से भी जानकारी प्राप्त की गई।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक ने बताया कि महिला ने अपने पशु को गर्भाधान का इंजेक्शन लगाने के लिए कहा था। उन्होंने उसी दिन दो बजे उनकी पशुशाला में जाकर इंजेक्शन लगा दिया था। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। जांच अधिकारी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम प्रदीप कुमार के अनुसार मामले की जांच रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट जिला उपायुक्त को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन

इस बीच, पशुपालन विभाग भी मामले की जांच अपने स्तर पर करवाकर रिपोर्ट उपायुक्त को भेजेगा। विभाग के उपनिदेशक मनोज कुमार ने बताया कि विभागीय जांच के लिए उपमंडल पशु चिकित्साधिकारी को जिम्मा जिम्मा सौंपा है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि वह पशु चिकित्सालय गई थी। उसने चिकित्सक को उनके पशु को गर्भाधान का इंजेक्शन लगाने को कहा था। लेकिन, डॉक्टर ने उसे यह कहकर प्रताड़ित किया कि वह होम क्वारंटीन में थी, अस्पताल क्यों पहुंच गई। महिला ने मामले की शिकायत जिलाधीश और एसडीएम से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed