फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interviews will be held on 14th for recruitment to 162 posts.

Hamirpur (Himachal) News: 162 पदों पर भर्ती के लिए 14 को होंगे साक्षात्कार

Thu, 07 Aug 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 14 अगस्त को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। लुधियाना स्थित टाटा स्टील के एक प्लांट में सिक्योरिटी स्टाफ की अलग-अलग श्रेणियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के 162 पदों को भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बद्दी की निजी कंपनी साक्षात्कार लेगी। असाइनमेंट मैनेजर के चार पदों के लिए अधिकतम 50 वर्ष तक की आयु के रिटायर्ड जेसीओ पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 33,975 रुपये मासिक वेतन, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पदों के लिए 18 से 50 वर्ष तक के बारहवीं पास अभ्यर्थियों 22,537 रुपये, सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए 18 से 50 वर्ष तक के दसवीं पास अभ्यर्थियों को 18,236 मासिक वेतन रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों के लिए 18 से 50 वर्ष तक के दसवीं पास एवं फायर डिफेंस डिप्लोमाधारक अभ्यर्थी साक्षात्कार दे सकते हैं। इनका मासिक वेतन 20,294 रुपये रहेगा। कंप्यूटर ऑपरेटर के आठ पदों के लिए अभ्यर्थी स्नातक एवं कंप्यूटर डिप्लोमाधारक होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 21,094 वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिक्योरिटी से संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार की लंबाई कम से कम पांच फुट सात इंच होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed