फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interviews held on 20th for the posts of Anganwadi worker

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों के लिए 20 को होंगे साक्षात्कार

Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत विकास खंड हमीरपुर के ग्राम पंचायत सासन के आंगनबाडी केंद्र जटेहड़ी-1, ग्राम पंचायत धनेड़ के आंगनबाड़ी केंद्र खठवीं व ग्राम पंचायत बराहलड़ी के आंगनबाडी केंद्र बराहलड़ी में सहायिका के पद रिक्त हैं। इनके लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे एसडीएम हमीरपुर के कार्यालय में होंगे। प्रार्थी 20 अप्रैल सुबह 10 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, हमीरपुर के कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उम्मीदवार संपूर्ण दस्तावेजों सहित सीधे साक्षात्कार में भी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह विरला ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए महज महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग में हो। प्रार्थी का आंगनबाड़ी क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है व उसका नाम आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे में दर्ज हो। आठवीं उतीर्ण होना आवश्यक है। यदि आंगनबाड़ी सहायिका के लिए कोई भी आठवीं पास प्रार्थी उपलब्ध नहीं होगा तो पांचवीं पास प्रार्थी पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 35000 रुपये से अधिक न हो। इस संबंध में आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। जिन परिवारों ने एक या दो बच्चियों के जन्म उपरांत स्थायी परिवार नियोजन करवाने वालों को दो अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे। नर्सरी टीचर के अनुभव के अंक उसी प्रार्थी को मिलेंगे, जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा कोर्स किया हो व संबंधित पंचायत में स्थित नर्सरी पाठशाला में अध्यापन का अनुभव हो व अनुभव प्रमाण पत्र उपनिदेशक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षिरित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed