फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Instructions for sending proposal for reorganization of Gram Panchayats

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के लिए प्रस्तावना प्रेषित करने के निर्देश

Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों को अपेक्षित वर्तमान परिसीमन के अंतर्गत प्रस्तावना भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कुछ पंचायतों को हाल ही में अधिसूचित नगर निगम व नगर परिषदों में सम्मिलित किया जाना है।
विज्ञापन

वहीं, कई ग्राम पंचायतों का भी परिसीमन होना है। पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने सभी जिला पंचायत अधिकारियों को प्रस्तावना प्रेषित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिन्हें फिर जिला पंचायत अधिकारियों के माध्यम से तुरंत प्रभाव से खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। नई प्रस्तावना के तहत जिन गांवों को किसी दूसरी पंचायत में सम्मिलित करना है या फिर पंचायत का विभाजन होना है, उन गांवों को गांव की जनसंख्या का वर्णन करके विभाग की ओर से जारी प्रपत्र के आधार पर पूरा विवरण देना होगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत अधिकारी से प्राप्त आदेशों के तहत विकास खंड नादौन में आने वाले सभी जिला परिषद सदस्यों, समिति सदस्यों और पंचायत प्रधानों/उपप्रधानों सहित कार्यालय स्टाफ को बुलाकर एक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक के दौरान पंचायतों के पुनर्गठन की प्रस्तावना को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई है, ताकि पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर लोगों तक प्रचार व प्रसार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में की गई जनगणना के आधार पर प्राप्त आंकड़ों के तहत गांव की जनसंख्या का पूरा विवरण आदि देना व प्रपत्र के तहत सभी औपचारिकताओं को पूरा करके प्रस्तावना को तैयार किया जाएगा, ताकि उसके ऊपर प्रदेश सरकार का पंचायती राज विभाग कोई अंतिम निर्णय ले सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed