फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Install solar power plants on houses, get subsidy up to Rs 85 thousand

Hamirpur (Himachal) News: मकानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएं, 85 हजार रुपये तक सब्सिडी पाएं

Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Install solar power plants on houses, get subsidy up to Rs 85 thousand
बस अड्डा परिसर हमीरपुर के साथ पीएनबी के हाउसिंग लोन एवं सूर्या घर ऋ ण एक्सपो के शुभारंभ पर कर्म - फोटो : mathura
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को बस अड्डा के पास पंजाब नेशनल बैंक के दो दिवसीय हाउसिंग लोन एवं सूर्या घर ऋण एक्सपो का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एक्सपो के आयोजन के लिए पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इससे आम लोग अपने मकानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए सूर्या घर ऋण योजना के तहत सात फीसदी दर पर ऋण और 85 हजार रुपये तक सब्सिडी की सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे। इसी प्रकार, हाउसिंग लोन के मामले भी तुरंत स्वीकृत होंगे। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले जिला हमीरपुर के छह राजस्व गांवों को सूर्या घर योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा जिला में घरों की छतों पर सूर्या घर योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लगभग 600 मामलों को मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इसके तहत हिमाचल में अधिकतम 85 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इतनी सब्सिडी किसी अन्य राज्य में नहीं है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मौके पर ही मंजूर किए गए हाउसिंग लोन और सूर्या घर ऋण योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किए। इनमें विजय कुमार को एक करोड़ रुपये और सोनिया गुप्ता को 50 लाख रुपये का हाउसिंग लोन मंजूर किया। इनके अलावा हेमराज शर्मा, विजय वर्मा और अन्य लाभार्थियों को भी ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक मुख्यालय के एजीएम एम नंदा कुमार और बैंक के सर्कल कार्यालय के उपप्रमुख किशोर बाबू ने उपायुक्त का स्वागत किया और बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल और बैंक के अन्य अधिकारियों ने भी आम लोगों को ऋण योजनाओं से अवगत करवाया।

बस अड्डा परिसर हमीरपुर के साथ पीएनबी के हाउसिंग लोन एवं सूर्या घर ऋ ण एक्सपो के शुभारंभ पर कर्म

बस अड्डा परिसर हमीरपुर के साथ पीएनबी के हाउसिंग लोन एवं सूर्या घर ऋ ण एक्सपो के शुभारंभ पर कर्म- फोटो : mathura

बस अड्डा परिसर हमीरपुर के साथ पीएनबी के हाउसिंग लोन एवं सूर्या घर ऋ ण एक्सपो के शुभारंभ पर कर्म

बस अड्डा परिसर हमीरपुर के साथ पीएनबी के हाउसिंग लोन एवं सूर्या घर ऋ ण एक्सपो के शुभारंभ पर कर्म- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed