फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information will have to be given on how many teenage girls got HPV vaccination.

Hamirpur (Himachal) News: कितनी किशोरियों ने करवाया एचपीवी टीकाकरण देनी होगी जानकारी

Tue, 26 May 2026 11:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 May 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत अब स्कूलों की समीक्षा होगी। समीक्षा में जिलेभर के स्कूलों में पढ़ाई कर रही कितनी किशोरियों ने टीकाकरण करवाया है, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि 31 मई से पहले सभी का टीकाकरण किया जा सके। किशोरी टीकाकरण अभियान की ऑनलाइन रिपोर्ट सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में जमा होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए स्कूल स्तर पर नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। समीक्षा से जहां टीकाकरण अभियान की पारदर्शिता बढ़ेगी और एक भी किशोरी टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगी। निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग ने जिलेभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को किशोरियों के टीकाकरण संबंधी आंकड़े समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने और पात्र छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न अस्पतालों में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट्स

सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है ताकि किशोरियों को बचाया जा सके।-डॉ. अजय अत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल प्रमुखों को टीकाकरण की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी पात्र किशोरियों का टीकाकरण हो सके।- कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed