{"_id":"67e44d04e853fd10350ea074","slug":"information-given-for-registration-on-naps-portal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-151672-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण की दी जानकारी
Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षण संवर्धन योजना (एनएपीएस) के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में संपन्न हुआ। जिसके संयोजक प्रोफेसर रवि कांत गर्ग हैं।
इस अवसर पर टीम से ग्रुप इंस्ट्रक्टर वीरेंद्र कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेनर राहुल शर्मा और अभिषेक सिंघानिया ने भाग लिया। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं को एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इस योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था।
प्रोफेसर रवि कांत गर्ग ने कहा कि इस तरह की योजनाएं छात्रों को व्यावसायिक दुनिया की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने और अपने करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने कहा कि सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत है।