फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Indoor stadium will be built in Mundkhar School: Ramchandra

मुंडखर स्कूल में बनेगा इंडोर स्टेडियम : रामचंद्र

Tue, 27 Aug 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
अंडर-14 वर्ग लड़कों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

प्रतियोगिता में माइनर और मेजर खेलों में जिले के 440 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में मंगलवार को अंडर-14 लड़कों के वर्ग की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें माइनर व मेजर खेलों में जिले के छह शिक्षा खंडों के 440 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 30 अगस्त तक चलने वाली जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट सलामी के साथ किया। जिला क्रीड़ा संघ और स्कूल प्रशासन ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव कार्य कर रही है। खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी को बढ़ाने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों को इनाम के रूप में धनराशि देने की घोषणा की है। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की प्राथमिकता से मुंडखर स्कूल में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की और इस कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed