फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   India remained ineffective, shops and roads remained open

बेअसर रहा भारत बंद, खुली रहीं दुकानें और सड़कें

Tue, 28 Sep 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
India remained ineffective, shops and roads remained open
भारत बंद के समर्थन में गांधी चौक हमीरपुर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते सीटू के राष्ट्रीय महासच? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारत बंद सोमवार को जिले में बेअसर रहा। जिले में महज कुछ अंतर्राज्यीय बस रूट बंद रहे और सीटू ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसके अलावा भारत बंद के लिए न तो जिले में कोई सड़क जाम हुई और न ही दुकानें बंद की गईं। सोमवार सुबह चंडीगढ़ जाने वाले बसों को ऊना तक भेजा गया। जबकि अमृतसर और लुधियाना जाने वाली बसें रूटों पर नहीं भेजी गईं।
विज्ञापन

भारत बंद का आह्वान शाम चार बजे तक ही था तो एचआरटीसी प्रबंधन ने हमीरपुर से 12:40 पर हरिद्वार के लिए जाने वाले बस रवाना कर दी। जो साढ़े तीन बजे ऊना बस अड्डा से निकली। इसके बाद के सभी अंतर्राज्यीय रूटों पर निगम ने बसें भेजीं। हालांकि सभी लोकल रूटों पर निजी और सरकारी बसें दौड़ीं और इनमें सवारियां भी खचाखच भरी रहीं। अंतर्राज्यीय रूटों पर जाने के लिए सुबह के समय यात्री भी कम ही मिले। सीटू ने जिला मुख्यालय में इस भारत बंद के पक्ष में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बस अड्डा हमीरपुर के प्रभारी देवराज ने कहा कि सुबह कुछ रूटों पर बसें नहीं भेजी गईं। जबकि शाम के समय रूटों पर बसें गईं। सभी लोकल रूट सुचारु रहे। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि अंतर्राज्यीय रूटों पर जाने वाले अधिकतर यात्रियों ने पूर्व में ही कार्यालय में फोन कर बसों के बारे में जानकारी ली थी। जानकारी के अभाव में इक्का दुक्का यात्रियों को बस अड्डा पर इंतजार करना पड़ा होगा। दोपहर बाद सभी रूट सुचारु कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed