फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   India moving towards hosting Olympic Youth Games: Anurag

ओलंपिक यूथ गेम्स की मेजबानी की दिशा में बढ़ रहा भारत : अनुराग

Sat, 15 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। उतराखंड में आयोजित 38वीं नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली हैंडबॉल महिला हिमाचल टीम ने सांसद अनुराग ठाकुर से हमीरपुर सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने टीम को लगातार दूसरी बार नेशनल चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि देशभर में टीम ने प्रदेश का नाम चमकाया है। उन्होंने हैंडबाल के लिए इंडोर स्टेडियम की सुविधा को लेकर कहा कि इस पर कार्य किया जाएगा। हैंडबाल के साथ अन्य खेलों इंडोर खेलों को इससे बढ़ावा मिलेगा। पिछली दफा जिम की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीम के सदस्य इससे पहले भी नेशनल में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के मोरसिंघी में चल रही अकादमी ने देश व प्रदेश को कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अकादमी के संचालक सचिन और हिमाचल टीम की हेड कोच स्नेहलता बधाई की पात्र हैं। देश में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान मुंबई में ओलंपिक एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई थी। यह एक ऐतिहासिक पल था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ओलंपिक खेलों को भारत में करवाने के लिए सहमति जताई थी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से 2036 में देश में ओलंपिक करवाने के लिए भारत तैयार है और वर्ष 2029-30 में ओलंपिक यूथ गेम्स करवाने की दिशा में आगे कदम बढ़ा रहा है। टीम की हेड कोच स्नेहलता ने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने टीम का मार्गदर्शन और सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed