{"_id":"601997d78ebc3e341723d1b7","slug":"incrochment-complain-sujanpur-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3596448120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
सुजानपुर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपते दुकानदार।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद प्रशासन को अतिक्रमण की समस्या से अवगत करवाने के बावजूद बरती जा रही लापरवाही को लेकर दुकानदार लामबंद हो गए हैं। स्थानीय दुकानदार मंगलवार को नगर परिषद के खिलाफ शिकायत लेकर उपमंडलाधिकारी से मिले और लिखित शिकायत पत्र सौंपा। मुख्य बाजार में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लग रही हैं। हालांकि, उन लोगों को बाकायदा स्थान चिह्नित किया गया है। इसके बावजूद अवैध रूप से सड़कों पर सामान सजाया जा रहा है। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है तथा दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। दुकानदारों ने इस बारे पूर्व मेें भी कई बार नगर परिषद को शिकायत पत्र दिया था।
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय को भी शिकायत पत्र सौंपा था। इसके बावजूद नगर परिषद पर कोई असर नहीं हो रहा। दुकानदारों तिलक, रविंद्र संजय, मनजीत, सोनम, धीरज, स्वरूप आदि ने कहा कि कई बार कार्यालय के चक्कर काटे लेकिन, नगर परिषद प्रशासन टालमटोल ही करता रहा। उधर, उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा ने कहा कि दुकानदारों का शिकायत पत्र मिला है। नगर परिषद अधिकारी को आदेश दिए जाएंगे कि वह खुद निरीक्षण करें। वहीं, मंगलवार को ही सड़कों पर अवैध रूप से सामान सजाने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों से 150-150 रुपये जुर्माना वसूला गया। नप के कर्मचारियों के पास जब्त किए गए सामान को रखने के लिए न कोई गाड़ी थी और न ही कोई अधिकारी मौके पर मौजूद पाया गया। महज औपचारिकता निभाई जा रही है। उधर, कनिष्ठ अभियंता सूर्य कटवाल ने कहा कि एक दर्जन के करीब चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।