फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In the medical college, you will have to pay 35 rupees for ECG and 110 rupees for ultrasound

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में ईसीजी के 35 और अल्ट्रासाउंड के चुकाने होंगे 110 रुपये

Sun, 11 May 2025 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 May 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब ईसीजी और अल्ट्रासाउंड टेस्ट निशुल्क नहीं हैं। उपचार करवाने आ रहे मरीजों को इन दोनों टेस्टों के लिए अब शुल्क देना होगा। हालांकि पहले ये दोनों टेस्ट निशुल्क थे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इन दोनों टेस्टों के लिए शुल्क वसूलना आरंभ कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के इस निर्णय से निर्धन वर्ग के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज की ओर से ईसीजी सेवाओं को निजी कंपनी को सौंप दिया है। कंपनी के अंतर्गत करीब पांच व्यक्तियों की सेवाएं ली जा रही हैं। निजी कंपनी की ओर से ईसीजी टेस्ट के लिए 35 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज को 110 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जिन मरीजों को हृदय रोग तथा हृदय गति की समस्या आती है, उनकी ईसीजी करवाई जाती है। इसके अलावा पेट की समस्याओं के हल के लिए अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाए जाते हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1000 से 1500 तक ओपीडी होती है। यहां पर जिला हमीरपुर के अलावा बिलासपुर, कांगड़ा के मरीज भी आते हैं।
विज्ञापन



बार-बार खराब होती थी ईसीजी मशीनें

मेडिकल कॉलेज में लगी ईसीजी मशीनें बार-बार खराब होती थीं, जिस कारण रखरखाव में दिक्कत आ रही थी। खराब रहने के कारण ईसीजी टेस्ट करवाने में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों को बाहर महंगे दामों में ईसीजी टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। हाल ही में ईसीजी मशीनों की मरम्मत करवाई गई थी, जिसके हजारों रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







ईसीजी की सेवाएं निजी कंपनी को सौंपी गई है। ईसीजी के लिए 35 रुपये और अल्ट्रासाउंड के लिए 110 रुपये फीस निर्धारित है। मरीजों को बाहर महंगे दामों में टेस्ट करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।
-देशराज शर्मा, एमएस, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed