फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In the Khair theft case, the forest department conducted identification in the presence of seven accused

Hamirpur (Himachal) News: खैर चोरी मामले में वन विभाग ने सात आरोपियों की मौजूदगी में करवाई निशानदेही

Sun, 14 Sep 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
In the Khair theft case, the forest department conducted identification in the presence of seven accused
नौहंगी में खैर चोरी मामले में निशानदेही करवाते विभागीय अधिकारी। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : mathura
रंगस (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र नादौन के तहत आने वाले डिमार्केटड प्रोटेक्टड फोरेस्ट (डीपीएफ) नौहंगी में खैर चोरी के मामले में वन विभाग ने आरोपियों की मौजूदगी में निशानदेही करवाई। मामले में आरोपियों और गवाहों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं।
विज्ञापन

निशानदेही में चोरी हुए खैर के पेड़ डीपीएफ नौहंगी के ही पाए गए हैं। वहीं, मौके पर मौजूद सातों आरोपियों ने भी यह माना है कि जिन खैर के पेड़ों को काटा गया था, वह सरकारी जंगल की ही संपत्ति थी। गौर हो कि बीते 21 और 22 मार्च की रात को मुख्य सड़क मार्ग हमीरपुर-नादौन के तहत मंडप कैंची मोड़ के समीप खैर के पेड़ चोरी करते समय वन विभाग की टीम ने कुछ आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा था और कुछ आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन

वहीं, मौके पर चार बड़े खैर के पेड़ कटे हुए मिले थे। इस दौरान कुछ खैर के मोछे आरोपियों ने पिकअप ट्राला गाड़ी में लोड भी कर दिए थे। इस पर कार्यकारी वन रेंज अधिकारी नादौन एवं वन खंड अधिकारी सुरेश शर्मा ने आपत्ति जताते हुए बताया कि यह खेदजनक बात है कि राजस्व विभाग ने सात रिमाइंडर देने के उपरांत अब जाकर मौके की निशानदेही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय में विचाराधीन मामले या विभागीय कार्रवाई के संदर्भ में राजस्व विभाग को तत्परता दिखानी चाहिए, ताकि जरूरी साक्ष्य यथावत रह सकें। मामले में रिकवर पिकअप ट्राला व खैर के बरामद मोछे भी अभी वन विभाग की कस्टडी में हैं, जबकि दो अन्य कारें कोर्ट से रिलीज हो गई हैं। सभी आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत न्यायालय में मामला विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed