{"_id":"65d8b0b6bac301bce702a246","slug":"in-swahal-miscreants-stole-jewelery-worth-lakhs-and-one-lakh-cash-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-122126-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वाहल में शातिरों ने चुराए लाखों के गहने और एक लाख नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वाहल में शातिरों ने चुराए लाखों के गहने और एक लाख नकदी
विज्ञापन
जिले में चोरी की लगातार चौथी वारदात आई सामने, पुलिस जांच में जुटी
नादौन क्षेत्र में पिछले तीन दिन में तीन वारदातें आ चुकी हैं सामने
संवाद न्यूज
हमीरपुर। जिले में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नादौन में पिछले तीन दिन में तीन चोरियों की वारदातें सामने आ चुकी है। चौथे दिन सदर थाना के तहत स्वाहल गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। वीरवार को चोरी की घटना सामने आई, इस पर शुक्रवार को सदर थाना में केस दर्ज किया गया है। सदर थाना से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। यहां पर दिनदहाड़े लाखों के गहने व नकदी पर शातिरों ने हाथ साफ किए हैं।
सुदेश कुमार पुत्र नत्थू राम निवासी स्वाहल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह वीरवार को दिन में अस्पताल गए थे और घर में कोई नहीं था। घर आकर देखा तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ है। घर से एक लाख की नकदी, दो लाख रुपये के करीब गहने चोरी हो गए। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सदर थाना हमीरपुर की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। सदर थाना हमीरपुर पुलिस की टीम मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।