फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Lakhatakiya temple, Shri Krishna is holding the flute in the opposite direction

Hamirpur (Himachal) News: लखटकिया मंदिर में श्रीकृष्ण ने उल्टी दिशा में पकड़ी है बांसुरी

Mon, 26 Aug 2024 08:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 26 Aug 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
In Lakhatakiya temple, Shri Krishna is holding the flute in the opposite direction
सुजानपुर के मुरली मनोहर मंदिर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति में विपरीत दिशा में पकड़ी ब
सुजानपुर (हमीरपुर)। जन्माष्टमी पर्व सोमवार को जिले के मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने दिनभर मंदिरों में कतारों में लगकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और भजन-कीर्तन किया। मंदिरों को विशेष सजावट से सजाया गया और लड्डू गोपाल को भोग लगाकर झूले पर विराजमान किया गया। इसके साथ चार धामों के नाम से प्रसिद्ध उपमंडल सुजानपुर में जन्माष्टमी पर्व पर खूब धूम रही।
विज्ञापन

महाराजा संसार चंद द्वारा निर्मित मुरली मनोहर मंदिर को जन्माष्टमी पर्व पर दुल्हन की तरह सजाया गया। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर परिसर तक विशेष सजावट की गई थी। मंदिर की विशेषता यह है कि भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के हाथ में बांसुरी विपरीत दिशा में पकड़ी गई है, जबकि अन्य मंदिरों में बांसुरी सीधी दिशा में होती है। यह 400 वर्ष पुराना मंदिर बंसी वाला या लखटकिया मंदिर भी कहलाता है।
विज्ञापन

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान के साथ स्थापित मुरली मनोहर मंदिर के पीछे एक कहानी जुड़ी है। जिस समय मुरली मनोहर मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की जा रही थी तो महाराजा संसार चंद ने पुजारी से सवाल किया था कि क्या प्रमाण है कि यहां भगवान कृष्ण विराजमान हैं। महाराजा ने कहा कि प्रात: काल तक इसका जवाब न दिया तो पुजारियों को दंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुजारियों ने मंदिर का कपाट बंद कर दिया। रात भर पुजारी राजा की फरमान से चिंता में रहे, लेकिन सुबह चमत्कार देखकर दंग रह गए। सुबह होते ही बांसुरी दूसरी दिशा में घूम गई। इसके उपरांत मंदिर को लेकर लोगों की आस्था बढ़ गई। कहते हैं महाराजा संसार चंद ने इस मंदिर का निर्माण एक लाख से करवाया था। मंदिर को देखकर के राजा महाराजाओं के समय की याद ताजा हो जाती है मंदिर के अंदर बेहतरीन नक्काशी की है। मंदिर के प्रांगण में गरुड़ की प्रतिमा स्थापित की गई है राष्ट्र स्तरीय होली मेले का अगाज भी यही से होता है।

मुरली मनोहर मंदिर के पुजारी रवि शर्मा ने कहा कि हर वर्ष जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed