फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In cricket, teams from Garli, Teacher-11 and Karaha became winners.

Hamirpur (Himachal) News: क्रिकेट में गारली, टीचर-11 और करहा की टीमें बनीं विजेता

Fri, 09 Jan 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 09 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। ताल स्टेडियम बिझड़ी में आयोजित स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। वीरवार को कुल तीन मैच खेले गए, जिनमें गारली, टीचर-11 और करहा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला गारली और सनराइज सोहारी की टीमों के बीच खेला गया। मैच में गारली की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सनराइज सोहारी को पराजित किया। वहीं, दूसरा मुकाबला टीचर-11 और लखोह की टीमों के बीच हुआ, जिसमें टीचर-11 की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शानू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसी प्रकार तीसरा मुकाबला करहा और कोटलू की टीमों के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद करहा की टीम ने यह मुकाबला अपने नाम किया। मैच में विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन समिति के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed