फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Improvement in service conditions and pay anomalies of HPGB

Hamirpur (Himachal) News: एचपीजीबी के अधीनस्थ वर्ग कर्मियों की सेवा शर्तों और वेतन विसंगतियों में हो सुधारः संघ

Mon, 26 Jun 2023 06:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 06:35 AM IST
विज्ञापन
Improvement in service conditions and pay anomalies of HPGB
प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ की प्रंातीय बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य।
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक रविवार को हमीरपुर में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश वित्तीय प्रभारी डीसी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में कार्यरत अधीनस्थ वर्ग के कर्मियों की सेवा शर्तों और वेतन विसंगतियों में सुधार करने संबंधी मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
















बैठक में बैंक में लंबे समय से कार्यरत अस्थायी कर्मियों को नियमित करने और उन्हें विगत प्रभा से अधीनस्थ वर्ग के नियमित कर्मियों के बराबर वेतनमान लागू करने, अस्थायी कर्मियों से सात घंटे से अधिक बैंक कार्य करने पर अलग भत्ता प्रदान करने, अस्थायी कर्मियों की ड्यूटी शीट जारी करने, स्थायी कर्मियों की तरह छुट्टियां लागू करने, भविष्य निधि राशि की अदायगी अन्य समकक्ष वर्ग के कर्मियों के समान करने की मांग की गई।
विज्ञापन
















बैठक में कर्मियों ने निर्णय लिया कि उन्हें बैंक में रिक्त पदों पर नियमतिकरण के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय में तीन वर्ष पूर्व दायर याचिका लंबित पड़ी है। उसकी अग्रिम सुनवाई के लिए याचिका डाली जाएगी और फिर भी अनुकूल कार्रवाई प्रक्रिया शुरू नहीं होने की स्थिति में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर संंतराम, प्रकाश चंद, विशाल, संजीव कुमार, विवेक, पवना, अनुज, जगदीश, लक्की, विधि चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed