फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Illegal electric connection lighting the city

अवैध बिजली कनेक्शन से जगमगा रहे भवन

Fri, 17 Jun 2016 11:29 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Illegal electric connection lighting the city
बिजली - फोटो : amar ujala

नगर परिषद हमीरपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बने अधिकतर बहुमंजिला भवन बिजली के अवैध कनेक्शनों से जगमगा रहे हैं। शहर के प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के हॉस्टल और कमर्शियल भवनों में 15 से 25 बिजली मीटर लगे हैं।

विज्ञापन


कई लोगों ने बहुमंजिला भवनों में किरायेदार ठहराए हुए हैं। यहां पर 30 से 35 केवी से अधिक बिजली की खपत हो रही है लेकिन बिजली बोर्ड इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


नियमानुसार, 25 केवी से अधिक बिजली की खपत पर भवन मालिक को अपने खर्चे पर बिजली ट्रांसफार्मर लगाना होता है। हमीरपुर में बने होटल ऑपरेटर और कुछेक लघु औद्योगिक इकाइयां ही इस शर्त को पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष बहुमंजिला भवन मालिक बिना ट्रांसफार्मर लगाए चांदी कूट रहे हैं। शहर में अधिकतर भवन मालिकों ने 15 से 20 कमरों में किरायेदार ठहराए हुए हैं। हर किरायेदार के लिए अलग से बिजली मीटर लगाया हुआ है।

सर्दियों के मौसम में गीजर, हीटर, इलेक्ट्रिकल रॉड, इंडक्शन चूल्हे और गर्मियों में एसी, पंखे, कूलर, रेफ्रिजेरेटर समेत अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहे हैं। हालांकि इन बहुमंजिला भवनों के आसपास रहने वाले परिवार लो वोल्टेज की समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। बिजली बोर्ड को भी कमर्शियल टैरिफ के रूप में राजस्व की चपत लग रही है।


ट्रांसफार्मर के लिए चुकानी पड़ती है यह राशि

25 केवीए ट्रांसफार्मर के लिए खरीदार को करीब 45 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जमीन और लेबर चार्जिज भी देना पड़ता है। इसी तरह 65 केवीए का ट्रांसफार्मर 80 हजार और 100 केवीए का ट्रांसफार्मर के लिए डेढ़ लाख खर्च करने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed