{"_id":"60afab088ebc3ec9396d94e9","slug":"if-the-ayurvedic-hospital-is-not-opened-for-24-hours-the-head-will-sit-on-hunger-strike-hamirpur-hp-news-sml371648629","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक अस्पताल को 24 घंटे न खोला तो अनशन पर बैठेंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक अस्पताल को 24 घंटे न खोला तो अनशन पर बैठेंगे प्रधान
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर का स्टाफ आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में शिफ्ट होने के बावजूद यहां 24 घंटे सेवाएं नहीं मिल रही हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों की बार-बार मांग पर भी लंबलू अस्पताल में ओपीडी 24 घंटे शुरू नहीं की गई है। जिस पर अब पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण खासे नाराज हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी और विधायक को भी इस बारे में आग्रह किया है कि अस्पताल की ओपीडी को 24 घंटे शुरू किया जाए। अस्पताल पर शाम चार बजे ही ताला लटक रहा है।
इससे क्षेत्रवासियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ रहा है। कोरोना काल में लोग वैसे ही परेशान हैं और ऊपर से रात को अगर कहीं इमरजेंसी इलाज करवाना हो तो मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से नजदीक कोई अन्य अस्पताल नहीं है। ग्राम पंचायत लंबलूू के प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया है।
स्थानीय विधायक को भी इस बारे में लिखा गया है, लेकिन उनका भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। अगर एक सप्ताह के भीतर अस्पताल को 24 घंटे शुरू न किया गया तो अनशन पर बैठेंगे। इस अनशन में स्थानीय लोग व अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी उनके साथ होंगे।