फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Identification of two accused in Charoti theft case

Hamirpur (Himachal) News: चरोटी चोरी मामले में दो आरोपियों की पहचान

Mon, 08 Jun 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 08 Jun 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत मौंहि गांव में चरोटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की है। पुलिस ने उनके संभावित जगह पर दबिश दी लेकिन वह मौके से भाग गए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों की चोरी के अन्य मामलों में संलिप्तता की आशंका है। शनिवार को गांव मोही के सुरेश चंद्र ने पुलिस थाना में चरोटी चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


सुरेश ने अपने स्टोर में कुल सात चरोटियां रखी हुई थीं। कुछ दिन पहले वह अपने पोते के इलाज के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके स्टोर को निशाना बनाया। चोर ने स्टोर के दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां रखीं चरोटियों में से एक चरोटी चोरी कर ली।
विज्ञापन

जब सुरेश कुमार चंडीगढ़ से वापस लौटे और स्टोर की जांच की, तो उन्होंने दरवाजे को टूटा हुआ पाया। अंदर सामान देखने पर एक चरोटी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed