{"_id":"6ae799456c9a361d13047f63","slug":"hundreds-of-congress-workers-from-hamirpur-participated-in-the-delhi-rally-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-214079-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली रैली में हमीरपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली रैली में हमीरपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
Mon, 02 Nov 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ रैली में हमीरपुर जिला से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा की अगुवाई में जिले के सभी ब्लॉकों से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से दिल्ली पहुंचे।
रैली में जिले के विधायक, चेयरमैन, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सुमन भारती शर्मा ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में पहले से तैयारियां की गई थीं। प्रत्येक ब्लॉक से बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजा गया।
जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रैली में मुनीश गुप्ता, मनीष चोपड़ा, राजेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन, ब्लॉक अध्यक्ष, सुशील सहित जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
सुमन भारती शर्मा ने कहा कि रैली के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों, मताधिकार और संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। हमीरपुर जिले के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस आयोजन में भागीदारी दर्ज करवाई। संवाद