फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Human civilization will be saved by a green earth: Ankush Sharma

हरी-भरी धरती से बचेगी मानव सभ्यता : अंकुश शर्मा

Thu, 01 Aug 2024 02:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Human civilization will be saved by a green earth: Ankush Sharma
आंगनबाडी केंद्र लझयाणी में पौधा रोपण करते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा व अन्य।संवाद
पर्यावरण शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास परियोजना भोरंज के आंगनबाड़ी केंद्र लझयाणी में वृत्त पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में एक पेड मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर अंकुश शर्मा बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।


पौधरोपण करने के बाद मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ के कारण पेड़ों के कटान से वन परिक्षेत्र कम होने लगा है। इस के दुष्परिणाम के कारण ग्लोबल वार्मिंग, अप्रत्याशित परिवर्तन और आपदाओं का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि मां की याद में, परिवार के सदस्यों के जन्म दिन व विवाह की सालगिरह पर एक फलदार व औषधीय पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि हरी-भरी धरती से मानव सभ्यता जीवित रहेगी। इसलिए पर्यावरण शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कुछ माता-पिता बच्चों की जिद पर मोटरसाइकिल व स्कूटी खरीद रहे हैं तथा कुछ 18 साल से कम आयु के युवा वाहन चला रहे हैं जो यातायात के नियमों के विरुद्ध है। वाहनों की ज्यादा स्पीड व चालकों की लापरवाही से वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इससे जानमाल को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वह यातायात के नियमों का पालन करके के लिए लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर लझयाणी पंचायत प्रधान वीना देवी, उप प्रधान सुरेंद्र शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि सीता देवी, पवना कुमारी, ऊषा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरला देवी, मीना देवी, रीना कुमारी, आशो देवी, तारा देवी, नीलम, सुनीशा, तृप्ता देवी, जीवना देवी, सुषमा, सविता कुमारी, मीना कुमारी, सीमा देवी, श्याम लाल, गौरव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed