{"_id":"61758fac0e03fd4b6f3d5a56","slug":"hrtc-strat-a-new-bus-rout-hamirpur-hp-news-sml3881749138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाहेदवी-जालंधर, हमीरपुर शिमला समेत आठ लोकल रूटों पर बढ़ी निगम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाहेदवी-जालंधर, हमीरपुर शिमला समेत आठ लोकल रूटों पर बढ़ी निगम की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी-जालंधर सोमवार से दौड़ेगी, हमीरपुर शिमला वाया लंबलू हो गई है शुरू
त्योहारी सीजन में सेवा के लिए वेबसाइट पर लोगों को करनी होगी एडवांस बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने एक और अंतरराज्यीय, एक अंतर जिला और आठ लोकल रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू कर दी है। अब यात्रियों को जिले से 20 अंतरराज्यीय रूटों और 108 लोकल रूटों पर बस सेवा की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त निगम प्रबंधन त्योहारी सीजन में एडवांस बुकिंग के आधार पर बस सेवा शुरू करेगा। इसके लिए लोगों को निगम की वेबसाइट पर एडवांस में बुकिंग करनी होगी। कोरोना से पहले 186 रूटों पर बसें चलती थीं। लेकिन अभी 128 रूटों पर ही बस सेवा शुरू की गई है। 50 रूट अभी भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा आठ रूट समायोजित कर दिए हैं।
हमीरपुर डिपो ने हमीरपुर से शिमला वाया लंबलू बस सेवा भी शुरू कर दी है। यह बस सुबह पांच बजे हमीरपुर से चलेगी और 2.10 पर शिमला से वापस आएगी। सोमवार 25 अक्तूबर से डिपो से अवाहदेवी जालंधर बस सेवा को भी शुरू किया जा रहा है। यह बस पहले सुबह 4:40 बजे अवाहदेवी से हमीरपुर तक ही आती थी लेकिन अब निगम ने इसे जालंधर के लिए कर दिया है। बस हमीरपुर से सुबह 5:50 बजे चलेगी। इसके अतिरिक्त निगम ने करीब आठ लोकल रूटों पर भी बस सेवा शुरू कर दी है। हमीरपुर से लाहड़-रतियां-नादौन के दो रूट एक सुबह सात बजे और एक दोपहर 1:20 पर, हमीरपुर से री-भलाणा सुबह सात बजे, हमीरपुर-गब्बा-रोपा-टौणी देवी सुबह साढ़े सात बजे, हमीरपुर से सुजानपुर 6:40 बजे, बरठीं-अवाहदेवी 8:55 बजे और साढ़े बारह बजे गसोता-टौणी देवी शामिल हैं। इन रूटों के लोगों को बसों का लाभ मिलेगा और निजी वाहनों या टैक्सियों में आवाजाही करने से छुटकारा मिलेगा। कोरोना महामारी के कारण एचआरटीसी प्रबंधन ने कई रूटों पर बस सेवा बंद कर दी थी लेकिन अब अधिकतर रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं।
इनसेट
डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि अवाहेदवी-जालंधर बस को सोमवार से शुरू होगी, जबकि शेष बसें भी शुरू कर दी गई हैं। त्योहारी सीजन के लिए भी मांग के आधार पर एचआरटीसी लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाएगा।