{"_id":"66ba2494bfd596a8a20ca32f","slug":"hrtc-pensioners-warned-of-agitation-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-133452-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी के पेंशनरों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी के पेंशनरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Tue, 13 Aug 2024 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:33 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक में पेंशनरों को संबोधित करते प्रदेश अध्
हमीरपुर। प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक सोमवार को हमीरपुर में हुई। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की गई।
अशोक पुरोहित ने बैठक में कहा कि प्रदेश में परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो पाया है। इससे पेंशनरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की पेंशन में वृद्धि की दिशा में स्थायी समाधान की आवश्यकता है। 65, 70 और 75 वर्ष की आयु के बाद पेंशन में क्रमशः 5, 10 और 15 फीसदी की वृद्धि होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को जारी होने वाले देय भत्ते उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। प्रदेश सरकार या प्रबंधन की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है। इससे पेंशनरों में भारी आक्रोश है। अशोक ने कहा कि इन समस्याओं को सरकार और प्रबंधन के सामने रखा जाएगा। यदि सरकार और प्रबंधन इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो पेंशनर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में राम गोपाल शर्मा, सतपाल शर्मा, जय सिंह, होशियार गेलरिया, संजय, तारा चंद, कमलेश कुमार, किशन और अन्य पेंशनर भी उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर कहा कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा और पेंशनरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रबंधन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो आंदोलन शुरू करेंगे।