फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hrtc four local root started in hamirpur

चार लोकल रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू

Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में चार और लोकल रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो रही है। इनमें से तीन रूटों पर बुधवार से बस रवाना हो गई। जबकि, एक रूट पर वीरवार से बस दौड़ेगी। बुधवार को शाम साढ़े तीन बजे हमीरपुर से कड़साई पन्याला, दोपहर 12.40 पर हमीरपुर से जयसिंहपुर वाया टौणी देवी, हमीरपुर से भराइयां दी धार दोपहर बाद 3.10 बजे बसें चलाई गईं। वहीं, हमीरपुर से खग्गल रूट की बस वीरवार से रूट पर दौड़ेगी।
विज्ञापन

पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व हमीरपुर से खग्गल रूट पर बस सेवा शुरू करवाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर से मिले। इस पर आरएम ने बस रूट को वीरवार से चलाने की स्वीकृति दी। यह बस सुबह और शाम दो बार हमीरपुर से खग्गल जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों, कर्मचारियों व छात्रों को सुविधा मिलेगी। बस अड्डा हमीरपुर के प्रभारी यशपाल ने कहा कि बुधवार को तीन बसें शुरू हुई हैं। जबकि, हमीरपुर से खग्गल बस वीरवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed