फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC employees announce 14, 15 June strike

14, 15 जून को हड़ताल पर रहेंगे एचआरटीसी कर्मी

Sun, 12 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
HRTC employees announce 14, 15 June strike
हड़ताल। - फोटो : file photo

जेसीसी बैठक के वाकआउट के विरोध में एचआरटीसी कर्मियों ने वर्कशॉप गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। बैठक में कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर 14, 15 जून को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी है कि दो दिवसीय हड़ताल के बावजूद कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गईं तो उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ेगा।

अमर नाथ, जगरनाथ, नंदलाल, अश्वनी कुमार, दीप कुमार, सीता राम, जगतार सिंह, डंडू राम ने धरना-प्रदर्शन कर कहा कि धर्मशाला सचिवालय में बुलाई बैठक में परिवहन मंत्री कर्मचारियों की मांगों से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


इसके चलते कर्मचारियों को मजबूरन बैठक से वाकआउट करना पड़ा। इसके चलते कर्मचारियों ने 14, 15 जून तक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 14 जून को कर्मचारी सुबह 4:00 बजे हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे बाद कर्मचारी 16 जून को सुबह 4:00 बजे काम पर वापस लौटेंगे। अगर कर्मचारियों को मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उन्हें दोबारा अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी पड़ेगी।


उन्होंने कहा कि हड़ताल में प्रदेश भर के 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। हड़ताल के चलते कोई भी बस अड्डा परिसर में प्रवेश नहीं करेगी। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed