{"_id":"5f9ebea68ebc3e9bdd1f768d","slug":"hrtc-bus-started-from-hamirpur-to-haridbar-and-chandigarh-hamirpur-hp-news-sml350196950","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार और चंडीगढ़ के लिए आज से चलेंगी हमीरपुर डिपो की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार और चंडीगढ़ के लिए आज से चलेंगी हमीरपुर डिपो की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की बस दो नवंबर को हरिद्वार के लिए भी दौड़ेगी। इसी दिन चंडीगढ़ के लिए डिपो से एक और बस वाया गलोड़ चलेगी। इससे पहले हरिद्वार के लिए डिपो से बस न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी लेकिन, सोमवार से लोगों को हरिद्वार तक डिपो की बस सुविधा मिलेगी। चंडीगढ़ के लिए भी वाया नाल्टी गलोड़ शुरू हुई बस सेवा से उक्त क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। किसी व्यक्ति की मृत्यु की बाद उसके परिजन अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जाते हैं लेकिन, बस न होने के कारण उन्हें टैक्सियों में जाना पड़ रहा था।
अब लोगों को टैक्सियों में अधिक रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे। जबकि, हरिद्वार जाने वाले अन्य यात्रियों को भी बस की सुविधा मिलेगी। हमीरपुर से हरिद्वार के लिए बस शाम 5:10 पर चलेगी और अगले दिन शाम छह बजे हरिद्वार से वापस आएगी। वहीं, चंडीगढ़ के लिए बस सुबह छह बजे हमीरपुर से चलेगी, सात बजे गलोड़ से और आठ बजे मैहरे से रवाना होगी। उसी दिन शाम तीन बजे चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए वाया भोटा वापस आएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि दोनों बसें दो नवंबर से यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की जा रही हैं। यात्री इन रूटों का लाभ लें।