फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC bus gasped again in the middle of the journey, pedestrians walking in the sun

बीच सफर में फिर हांफ गई एचआरटीसी की बस, धूप में पैदल चले यात्री

Fri, 20 May 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus gasped again in the middle of the journey, pedestrians walking in the sun
सचूही में खराब हुई बस। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक और बस वीरवार को सुजानपुर उपमंडल में बीच सफर में ही हांफ गई। हमीरपुर से वाया कक्कड़, खनौली, तपालधार, संधोल, सुजानपुर चलने वाली बस जब सुबह करीब 10:30 बजे सुजानपुर जा रही थी तो सचूही गांव के पास बंद हो गई। यहां चालक ने बस को रोका था, लेकिन जब वह उसे दोबारा स्टार्ट करने लगा तो स्टार्ट नहीं हुई। हालांकि बस में आठ यात्री ही सवार थे, लेकिन इन्हें भी अपने गंतव्य तक धूप में पैदल जाना पड़ा।
विज्ञापन

चालक व परिचालक ने बस में आई खराबी को जांचना शुरू किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। इन लोगों में का कहना है कि चालक ने यहां मौजूद बावड़ी से ठंडा पानी पीने के लिए बस रोकी थी, लेकिन जब वह दोबारा इसे स्टार्ट करने लगा तो स्टार्ट ही नहीं हुई। इसके बाद यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर चल पड़े। अगले चौक पर भी सवारियां बस का इंतजार करती रहीं। इस क्षेत्र में 10:30 बजे इस बस के बाद शाम 4:30 बजे ही सुजानपुर के लिए बस सुविधा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि महिलाओं को 50 फीसदी किराये में छूट देने की बजाय निगम प्रबंधन बसों की हालत सुधारे। इस संबंध में हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि बस में कुछ खराबी आई थी। इसे चालक-परिचालक ने ही दुरुस्त कर दिया। थोड़ी देर बाद यही बस रूट पर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed